Trusted Source Image

BPSC LDC Typing Test Result 2025: बीपीएससी एलडीसी टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

Santosh Kumar | February 17, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read

बीपीएससी एलडीसी टाइपिंग टेस्ट 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेज, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) में शामिल होना होगा।

बीपीएससी ने टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर डीवी के लिए 29 कैंडिडेट्स को चुना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी ने टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर डीवी के लिए 29 कैंडिडेट्स को चुना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) पोस्ट के लिए टाइपिंग टेस्ट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत चल रही है, जिसमें कुल 26 पोस्ट रिक्त हैं। कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एलडीसी टाइपिंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेज, दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा।

आयोग ने टाइपिंग और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर डीवी के लिए 29 कैंडिडेट्स को चुना है। टाइपिंग टेस्ट 17 और 18 जनवरी को अलग-अलग शिफ्ट में हुआ। बीपीएससी रिजल्ट में चयनित कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं।

आयोग द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, बीपीएससी लिपीकीय/टंकण भूलवश हुई किसी त्रुटि के कारण औपबंधिक सूची में संशोधन कर सकता है। आयोग ने यह भी कहा कि यह चुने गए उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट है।

Also readBPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती संबंधी अधिसूचना bpsc.bihar.gov.in पर जारी, विज्ञापन जल्द

बीपीएससी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद, रिजल्ट के लिए एडवर्टाइजमेंट में लिस्टेड कैटेगरी-वाइज वैकेंसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीपीएससी एलडीसी भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 फरवरी को होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का डिटेल्ड शेड्यूल अलग से पब्लिश किया जाएगा। बीपीएससी ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। ज़्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications