SSC Protest: राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, कहा- मोदी सरकार को युवाओं की चिंता नहीं
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 03:20 PM IST | 2 mins read
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा और 'एक्स' पर लिखा, ‘‘पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक और आवाज़ - दोनों कुचल देंगे।’’
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार को देश के युवाओं की चिंता नहीं है क्योंकि वह वोट चुराकर सत्ता में आई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कथित बल प्रयोग की निंदा की और दावा किया कि देश के युवाओं का भविष्य चोरी करना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है।
परीक्षा के बेहतर संचालन की मांग को लेकर एसएससी के छात्रों और शिक्षकों ने रविवार को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने के विपक्षी दलों के दावों का खंडन किया है।
सरकार को देश के युवाओं की चिंता नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक ही नहीं, बल्कि एक डरपोक सरकार की पहचान है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं ने अपना हक मांगा था - रोजगार और न्याय। मिली क्या? लाठियां। साफ़ है कि सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की। हो भी क्यों? सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि वोट चुराकर सत्ता में आई है।’’
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया, ‘‘पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक और आवाज़ - दोनों कुचल देंगे।’’ राहुल गांधी ने कहा, "अब वक्त है - डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का।’’
पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय- खरगे
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश के युवाओं का भविष्य चोरी करना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है। एसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार की कठपुतली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज घोर निंदनीय है।’’
उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा ने भर्ती परीक्षा से नौकरी मिलने तक के सफर को पेपर लीक माफियाओं के हवाले कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने भी रामलीला मैदान में एसएससी छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को अमानवीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर भर्ती और परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार से युवा परेशान हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
अगली खबर
]RRB NTPC Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें अगले चरण (सीबीटी 2) के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल