SSC MTS Application Correction 2025: एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 31 जुलाई तक करें सुधार
Saurabh Pandey | July 29, 2025 | 01:21 PM IST | 2 mins read
केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन करने की अनुमति होगी, जिनके पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान आयोग को निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त हो गया हो।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 29 जुलाई, 2025 को खोल दिया है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 31 जुलाई, 2025 तक त्रुटियों को सही कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन करने की अनुमति होगी, जिनके पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान आयोग को निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त हो गया हो।
ssc mts application correction 2025: आवेदन सुधार शुल्क
आयोग पहली बार आवेदन में संशोधन करने और संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए 200 रुपये का एक समान सुधार शुल्क देना होगा। वहीं दूसरी बार आवेदन में संशोधन करने और संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो।
ssc mts application correction: आवेदन करेक्शन प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा।
- आवेदन पत्र चेक करें और आवश्यकतानुसार परिवर्तन करें।
- आवेदन करेक्शन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ssc mts admit card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
परीक्षा सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को डाक या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
ssc mts exam 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी ने परीक्षा तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी है। एमटीएस और हवलदार पदों के लिए परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसएससी 4375 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और 1089 हवलदार पदों को भरेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार