SSC JE 2025 Registration: एसएससी जेई भर्ती के लिए कल तक करें रजिस्ट्रेशन, कुल 1,340 पद रिक्त, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 20, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार 22 जुलाई तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, 21 जुलाई, 2025 है। योग्य उम्मीदवार जो एसएससी जेई 2025 की 1,340 रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी जेई 2025 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान शामिल हैं।
उम्मीदवार 22 जुलाई तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। एसएससी जेई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
जबकि, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, दिव्यांगजन (पीडबल्यूबीडी) और महिला उम्मीदवारों तथा आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
SSC JE 2025 Registration: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव की भी आवश्यकता हो सकती है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 30 और 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC JE 2025 Notification: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी जेई भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Quick Links सेक्शन में Apply लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर दिख रहे एसएससी जेई 2025 एप्लीकेशन लिंक को खोलें।
- नए यूजर हैं तो पंजीकरण करें अन्यथा अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
SSC JE Correction Window: एसएससी जेई करेक्शन विंडो डेट
एसएससी जेई के लिए आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क जमा करने का समय 1 से 2 अगस्त 2025 (रात 11:00 बजे तक) होगा। इस दौरान अगर कोई गलती हो गई हो तो उसे सुधारा जा सकता है और शुल्क भी जमा किया जा सकता है।
परीक्षा का पहला चरण (पेपर-I) 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित होगा, जो अनुमानित समय है। दूसरा चरण (पेपर-II) जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि बाद में तय की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा