Trusted Source Image

MP PAT 2026: एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन esb.mp.gov.in पर जारी, 24 मार्च से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 05:38 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार केवल एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के लिए चयन पीएटी 2026 परीक्षा में उम्मीदवार की मेरिट के आधार पर होगा।

एमपी पीएटी 2026 परीक्षा राज्य में विभिन्न स्नातक कृषि कार्यक्रमों में प्रवेश का माध्यम है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी पीएटी 2026 परीक्षा राज्य में विभिन्न स्नातक कृषि कार्यक्रमों में प्रवेश का माध्यम है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

एमपी पीएटी के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2026 है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 12 अप्रैल तक इसमें संशोधन कर सकेंगे।

उम्मीदवार केवल एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के लिए चयन पीएटी 2026 परीक्षा में उम्मीदवार की मेरिट के आधार पर होगा।

MPESB PAT 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए
500 रुपये
एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए (केवल एमपी के मूल निवासियों के लिए)
250 रुपये


MPESB PAT Exam 2026: परीक्षा तिथि

विवरण
प्रथम पाली
द्वितीय पाली
परीक्षा दिनांक एवं दिन
8 मई 2026
8 मई 2026
अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय
सुबह 7 से 8 बजे तक
दोपहर 1 से 2 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय
सुबह 8:50 से 9 बजे तक (10 मिनट)
दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट)
उत्तर लिखने का समय
सुबह 9 से 12 बजे तक (3 घंटे)
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक (3 घंटे)


एमपी पीएटी परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर अभ्यर्थी की उपस्थिति अनिवार्य है। परीक्षा में निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा तिथि पर परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में उसे परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी।

अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित किया जाएगा।

MPESB PAT Exam 2026: परीक्षा केंद्रों की सूची

1. भोपाल

2. इन्दौर

3. जबलपुर

4. सीधी

5. उज्जैन

6. सतना

7. सागर

8. रतलाम

9. नीमच

10. रीवा

Also read Rajasthan Jobs: राजस्थान में सीईटी परीक्षा न होने से 23 भर्तियों में देरी, 20 लाख उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार

एमपी पीएटी क्या है?

एमपी पीएटी 2026 परीक्षा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जेएनकेवीवी), जबलपुर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय (आरवीएसकेवीवी), ग्वालियर; और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा प्रस्तावित विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। सीटों की कुल संख्या प्रत्येक कॉलेज और पाठ्यक्रम के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications