SSC GD Exam 2025: एसएससी जीडी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक; 39,481 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 9, 2024 | 07:43 AM IST | 1 min read
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18,000 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार 5 नवंबर से 7 नवंबर तक आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। एसएससी भर्ती अभियान के माध्यम से जीडी कांस्टेबल, सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही सहित विभिन्न पदों पर कुल 39,481 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एसएससी जीडी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित श्रेणियों से एसएससी जीडी 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Also read JSSC Stenographer 2024: जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 10 अक्टूबर तक बढ़ी
अभ्यर्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच हो। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एसएससी जीडी 2025 परीक्षा अगले साल जनवरी/फरवरी माह में आयोजित की जा सकती है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी एग्जाम, पीईटी/ पीएसटी और चिकित्सा परीक्षण शामिल किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया कि, किसी भी परिस्थिति में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। एसएससी जीडी 2025 एग्जाम से संबंधित अधिसूचना की जांच के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SSC GD 2025 Recruitment: परीक्षा केंद्र
एसएससी जीडी 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार तीन परीक्षा शहरों का चयन कर सकते हैं। एसएससी जीडी एग्जाम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल