SSC Delhi Police 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ पेपर-2 का रिजल्ट जारी, अब मेडिकल एग्जाम शेड्यूल जल्द
Abhay Pratap Singh | February 13, 2024 | 07:44 PM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ परीक्षा 2023 के पेपर-2 में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए पीईटी और पीएसटी का परिणाम आयोग द्वारा 20 दिसंबर 2023 को जारी किया गया।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल पदों के लिए पेपर-2 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। पेपर-2 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम जांच सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई व सीएपीएफ भर्ती 2023 के लिए पेपर 2 का आयोजन 8 जनवरी 2024 को किया गया था।
इससे पहले एसएससी ने सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2023 के पेपर-2 में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का रिजल्ट 20 दिसंबर 2023 में जारी किया था। जिसमें कुल 8544 उम्मीदवारों में से 7923 पुरुषों और 621 महिलाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
नोटिस में बताया गया कि केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने पेपर-2 में न्यूनतम योग्यता अंक (एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना) से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यानी अनारक्षित के लिए 30 प्रतिशत (60 अंक), ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत (50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी (40 अंक) मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग पर विचार किया गया है।
SSC CAPF SI Result 2024: परिणाम जांचे
पेपर-2 में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘एसएससी सीएपीएफ एसआई परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर अंक प्रदर्शित होंगे।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आयोग ने विभिन्न कारणों के चलते 60 अभ्यर्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं। बताया गया कि रोके गए उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा प्रोविजनल रूप से आयोजित की जाएगी। मेडिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने का निर्देश दिया गया है।
अगली खबर
]SSC SSA, UDC LDCE Answer Keys 2024: एसएससी एसएसए/ यूडीसी ग्रेड एलडीसीई टेंटेटिव आंसर की जारी
एसएससी एसएसए, यूडीसी ग्रेड एलडीसीई 2020, 2021 और 2022 पेपर-1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार टेंटेटिव आंसर की के खिलाफ 13 फरवरी शाम 5 बजे से 16 फरवरी शाम 5 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी