एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी; चुनौती 9 दिसंबर तक
Nitin | December 7, 2023 | 12:51 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 6 से 9 दिसंबर तक 100 रुपये का भुगतान करके एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 आंसर की को चुनौती दे सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अनंतिम आंसर की के साथ एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा रिस्पॉन्स शीट प्रकाशित कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 आंसर की को 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने कहा, “09.12.2023 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।” उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये के चुनौती शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया हैं कि वे अपनी संबंधित रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट ले लें, क्योंकि यह 9 दिसंबर के बाद उपलब्ध नहीं होगी।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2023
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
“दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला” पर क्लिक करें:
-
अनंतिम आंसर की तथा रिस्पॉन्स शीट लिंक अपलोड होगा।
-
अब पीडीएफ फॉर्म में आंसर की और रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विंडो पर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड करें।
-
संभावित स्कोर की गणना के लिए रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का मिलान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी