Trusted Source Image

SSC CPO 2024: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई के 1776 रिक्तियों पर निकली भर्ती, महिलाओं के लिए आवेदन निःशुल्क

Abhay Pratap Singh | February 16, 2024 | 02:46 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीएपीएफ भर्ती के तहत एसआई पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को छूट भी दी जाएगी।

Back

Exclusive Content

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Join Careers360 Premium
एसएससी सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 1776 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 होगी।

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड रिजर्व फोर्स (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी से आवेदन शुरू हो गया है। इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती: शैक्षिक योग्यता

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवर स्नातक (ग्रेजुएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।

एसएससी सीपीओ 2024: आयु सीमा

एसआई के पद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी कैंडिडेट को 3 साल व एससी/ एसटी उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला/ एससी/ एसटी व एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती: शारीरिक दक्षता

  1. मेल कैंडिडेट को 6.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा 3.65 मीटर की लॉन्ग जंप, 1.2 मीटर की हाई जंप व 4.5 मीटर शॉटपुट थ्रो करना होगा। शॉटपुट थ्रो में गोले का वजन 16 Lbs होता है।
  2. फीमेल कैंडिडेट को 4 मिनट में 800 मीटर दौड़ लगाना होगा। वहीं, 2.7 मीटर लॉन्ग जंप व 0.9 मीटर हाई जंप करना होगा।

SSC CPO 2024: शारीरिक मापदंड

  1. पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और सीना 80 से 85 सेमी होना चाहिए। हालांकि
  2. एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी और सीना 77 से 82 होना चाहिए।
  3. एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 154 सेमी होना चाहिए।
  4. महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती: आवेदन प्रक्रिया

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर सब इंस्पेक्टर विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एसएससी सीएपीएफ भर्ती 2024: चयन प्रक्रिया व वेतन

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 (ऑब्जेक्टिव टाइप), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), पेपर-2 (डिस्क्रिप्टिव) व मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications