Trusted Source Image

UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स ओटीआर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फोटो अपलोड के लिए आयोग की नई गाइडलाइंस

Santosh Kumar | February 16, 2024 | 02:29 PM IST | 1 min read

यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को होगी। उम्मीदवार 5 मार्च शाम 6 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी प्रीलिम्स ओटीआर रजिस्ट्रेशन शुरू (पीटीआई)
यूपीएससी प्रीलिम्स ओटीआर रजिस्ट्रेशन शुरू (पीटीआई)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रीलिम्स परीक्षा के उम्मीदवारों को पहले ओटीआर पंजीकरण करना होगा। ऐसे में यूपीएससी ने इस बार ओटीआर रजिस्ट्रेशन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिन्हें आवेदन करने से पहले जानना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है।

यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च शाम 6 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख से सात दिनों के भीतर सुधार की अनुमति 6 मार्च से 12 मार्च तक देगा।

UPSC CSE Guidelines: फोटो के लिए दिशानिर्देश

यूपीएससी सीएसई फॉर्म में फोटो अपलोड करते समय उम्मीदवारों को आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है-

  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से 10 दिन से पुरानी तस्वीर अपलोड नहीं करनी चाहिए।
  • फोटो में नाम और तारीख को ध्यान से लिखा जाना चाहिए।
  • उम्मीदवार की प्रत्येक परीक्षा में अपलोड तस्वीर से मिलती जुलती होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को परीक्षा के हर चरण में उसी लुक के साथ उपस्थित होना चाहिए, जैसे कि वह फोटो में है।
  • चश्मा पहनने वाले और मूंछ रखने वाले उम्मीदवारों को भी यही नियमों का पालन करना होगा।

Also readUPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, upsc.gov.in से करें आवेदन

UPSC CSE Prelims 2024: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों की मदद से यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करना करें।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • पहली बार फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें और अन्य प्रयास वाले ईमेल-ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब अपना पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • दिए गए विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म जमा करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications