SSC CHTE 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक भर्ती के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित, 532 अभ्यर्थी अनुशंसित

Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 04:45 PM IST | 1 min read

एसएससी ने कंबाइंड हिंदी अनुवादक भर्ती के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए 532 अभ्यर्थियों को अनुशंसित किया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन विकल्प जमा करने वाले 2,724 अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी परीक्षा (CHTE) के लिए पहले राउंड का आवंटन (FRTA) परिणाम 2026 जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए पद-वरीयता और पेपर-I व पेपर-II में प्रदर्शन के आधार पर कुल 532 अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन के लिए अंतरिम रूप से अनुशंसित किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन विकल्प जमा करने वाले 2,724 अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया गया था।

अनारक्षित श्रेणी के मानकों को पूरा करने वाले 105 आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भी अनारक्षित वैकेंसी के तहत स्थान मिला है। इसके अतिरिक्त 12 उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है।

कैटेगरीवाइज चयनित उम्मीदवारों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनुशंसित अभ्यर्थी
अनारक्षित (UR)
228
228
अनुसूचित जाति (SC)
82
82
अनुसूचित जनजाति (ST)
38
38
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
137
137
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)
47
47
कुल (Total)
532
532

स्लाइडिंग मैकेनिज्म और पहचान सत्यापन

आयोग ने रिक्तियों के अधिकतम उपयोग और अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म' को लागू किया है। पहले राउंड के आवंटन परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की स्लाइडिंग प्रक्रिया और पहचान सत्यापन 18 नवंबर 2026 को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थी सत्यापन से संबंधित स्लिप 13 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे से) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें शारीरिक रूप से उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और वे अंतिम परिणाम की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

Also read RSSB: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में खाली रह गए 1800 से ज्यादा पद, कटऑफ अंक न ला पाने से अभ्यर्थी निराश

न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

श्रेणी
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
अनारक्षित (UR)
30%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)
25%
अन्य सभी श्रेणियां
20%

7 उम्मीदवारों के परिणाम पर रोक

आयोग ने 7 उम्मीदवारों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक कर रखा है, जबकि 4 उम्मीदवारों की अभ्यर्थिता रद्द कर दी गई है। सभी शॉर्टलिस्टेड और नॉन-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]