SSC CHT Result 2025: एसएससी सीएचटी टियर 1 परीक्षा का परिणाम ssc.gov.in पर जारी, 3642 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 07:37 PM IST | 1 min read
आयोग ने एसएससी सीएचटी परीक्षा 2025 के लिए कुल 552 पदों की घोषणा की है, जिसमें सामान्य के 240, एससी के 86, एसटी के 38, ओबीसी के 141 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 47 पद हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 4 नवंबर को कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 टियर 1 (SSC CHT Tier 1 Exam) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचटी टियर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचटी 2025 पेपर 1 में कुल 3,642 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो अब पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में शामिल होंगे। एसएससी सीएचटी पेपर 1 का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को सीबीटी मोड में किया गया था। संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के पहले प्रश्नपत्र में कुल 6,332 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “दो अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिया गया है, जबकि 6 अभ्यर्थियों का परिणाम एसएससी परीक्षा से प्रतिबंधित (Debarment) होने के कारण जारी नहीं किया गया है।” आयोग ने कहा कि, पेपर-2 (वर्णनात्मक पेपर) का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर अपलोड कर दिया जाएगा।
एसएससी संयुक्त हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 1 में सफल उम्मीदवारों की पीडीएफ सूची एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एसएससी सीएचटी 2025 पेपर 1 की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र के साथ ही उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अंक बाद में जारी किए जाएंगे।
आयोग ने एसएससी सीएचटी परीक्षा 2025 के लिए कुल 552 पदों की घोषणा की है, जिसमें सामान्य के 240, एससी के 86, एसटी के 38, ओबीसी के 141 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 47 पद हैं।
SSC CHT Paper 1 Result 2025: कैटेगरी-वाइट कटऑफ अंक
नीचे सारणी में एसएससी सीएचटी पेपर 1 कटऑफ अंक की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | ओबीसी | यूआर | ओएच | एचएच | वीएच | अन्य पीडब्ल्यूडी | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कटऑफ अंक | 86.25 | 84.25 | 42.50 | 105.75 | 119.25 |
99.75
|
41.00 | 40.50 |
52.25
|
- |
| सफल कैंडिडेट | 575 | 748 |
299
|
1229
|
715 |
33
|
16
|
20 | 7 | 3,642 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार