Saurabh Pandey | March 23, 2024 | 08:55 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 में क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के अंक एसएससी की पुरानी ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने अंक देख सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा 2023 टियर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र भी अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी फाइनल उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 22 मार्च से 08 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2023 में क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के अंक एसएससी की पुरानी ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने अंक देख सकते हैं।
एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर की अपलोड कर दी है। एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों को डाउनलोड और प्रिंट आउट लेने के लिए 8 अप्रैल तक समय दिया गया है।
Also read SSC CHSL Result 2023: एसएससी सीएचएसएल फाइनल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2023 का रिजल्ट 28 फरवरी घोषित कर दिया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने टियर 2 परीक्षा के सेक्शन 1 और 2 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेरिट सूची तैयार की है। परीक्षा के श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं। आयोग ने कहा कि टियर 2 में शामिल हुए 5 उम्मीदवारों के नतीजों को प्रोसेस नहीं किया गया है। इसके अलावा 6 अभ्यर्थियों के नतीजे विभिन्न कारणों से रोके गए हैं।