SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की जारी, 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज
Abhay Pratap Singh | January 13, 2024 | 05:32 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की 13 जनवरी 2024 को जारी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर 2 एग्जाम की आंसर की 13 जनवरी 2024 को जारी कर दिया। उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तय की गई है।
अभ्यर्थी चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज सकते हैं। आयोग ने कहा कि 15 जनवरी शाम 4 बजे के बाद प्राप्त चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परिणाम 2023 की घोषणा से पहले अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करना होगा। एसएससी जल्द ही एक नोटिस जारी कर एक निश्चित समय अवधि के भीतर उम्मीदवारों की प्राथमिकताएं प्राप्त करने के लिए विंडो सक्रिय करेगा।
आपत्तियों के निराकरण के बाद एसएससी सीएचएसएल 2023 टियर 2 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग सरकारी विभागों में रिक्त 1600 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
SSC CHSL Answer Key 2023 डाउनलोड करें:
- उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- CHSL tier-2 Answer key 2023 पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Registration: सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जनवरी; देखें पूरी जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा Common University Entrance Test for Postgraduate (CUET PG) 2024 का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार 24 जनवरी 2024 से पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके तहत कुल करीब 250 विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम