SSC CHSL 2025: देहरादून में एसएससी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
Press Trust of India | November 19, 2025 | 08:21 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थी ने पूछताछ में बताया कि यह ब्लूटूथ उसे परीक्षा केंद्र में कर्मचारी ने उपलब्ध कराया, जिसके माध्यम से उसका परिचित उसे नकल कराने वाला था।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowदेहरादून: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 नवंबर को आयोजित परीक्षा में कथित रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ‘ब्लूटूथ’ ले जाने वाले हरियाणा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महादेवी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में उसे ब्लूटूथ उपलब्ध कराने तथा उसके जरिए नकल कराने की योजना में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, एक तहरीर मिली कि ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए महादेवी इंटर कालेज में स्थित महादेव डिजिटल जोन में 12 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आयोग का ‘कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एक्जामिनेशन’ (CGSL Exam) आयोजित किया गया है।
तहरीर के मुताबिक, 18 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की गई प्रथम पाली की परीक्षा में रोहतक का निवासी दीपक भी शामिल हुआ। तहरीर में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र में जांच करने के बाद वह परीक्षा कक्ष में चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह शौचालय जाने के बहाने कक्ष से बाहर आया, जब वह वापस कक्ष में गया तो उसकी दोबारा जांच की गई और इस दौरान उसके पास से एक ब्लूटूथ मिला।
Also read SSC: एसएससी ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के प्रारूप में संशोधन किया, जानें नया क्या?
SSC CHSL Cheating Attempt: संदिग्धों में परीक्षा केंद्र का कर्मचारी भी शामिल
अभ्यर्थी ने पूछताछ में बताया कि यह ब्लूटूथ उसे परीक्षा केंद्र में कर्मचारी लकी सिंह ने उपलब्ध कराया, जिसके माध्यम से उसका परिचित जैश उसे नकल कराने वाला था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दीपक को गिरफ्तार कर लिया जबकि लकी सिंह और जैश की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार