SSC CHSL 2024 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि संशोधित; टियर 1, पेपर 1 के लिए नया शेड्यूल यहां देखें
Santosh Kumar | June 8, 2024 | 10:02 AM IST | 1 min read
एसएससी की अधिसूचना में कहा गया है, “दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 (पेपर- I) में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल 2024) की तिथि में संशोधन की घोषणा की है। आयोग ने 8 अप्रैल को जारी अधिसूचना में बदलाव करते हुए टियर 1, पेपर 1 परीक्षा की नई तिथि जारी की है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 1 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
जारी शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा या सीबीई) 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जबकि सेलेक्शन पोस्ट फेज XII की परीक्षा 20, 21, 24, 25 और 26 जून को होगी।
एसएससी की अधिसूचना में कहा गया है, “दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 (पेपर- I) में सब-इंस्पेक्टर का कार्यक्रम वही रहेगा, यानी 27 से 29 जून, 2024 तक। सभी संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आगे की अपडेट के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखें।"
Also read SSC CHSL Result 2023: एसएससी सीएचएसएल फाइनल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले एसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा की सही तारीख के साथ-साथ पेपर का समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी लिखे होंगे।
इस बार एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए करीब 3,712 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं।
अगली खबर
]BITSAT Session 2 Registration 2024: बिटसैट सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, bitsadmission.com पर करें आवेदन
जो उम्मीदवार संस्थान द्वारा प्रस्तावित एकीकृत बीई, एमएससी और बीफार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार