SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | October 26, 2024 | 07:34 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के टियर 1 का रिजल्ट जारी करेगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर तक देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एसएससी सीजीएल परिणाम 2024 में टियर 2 के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
SSC CGL Tier 1 Result 2024: पासिंग मार्क्स
एसएससी सीजीएल की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 30%, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य श्रेणियों को 20% अंक प्राप्त करने होंगे।
आयोग की ओर से अभी एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 टियर 1 की तिथि घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट नवंबर 2024 में घोषित किया जा सकता है। सीजीएल परीक्षा के जरिए एसएससी मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17,727 रिक्त पदों को भरेगा।
SSC CGL Result 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक को खोलें।
- यदि लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यक, तो उसे दर्ज करें।
- परीक्षा का नाम चुनें और फिर रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
- रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’