SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की आज हो सकती है जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | October 15, 2025 | 07:59 AM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों को अपना रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड करने का मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 के टियर 1 की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर-की 15 अक्टूबर को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड की जाएगी। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक विभिन्न पालियों में हुई, जबकि 14 अक्टूबर को 44 केंद्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित की गई।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 14,582 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। लाखों उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं।
एसएससी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया है कि सीजीएल 2025 की उत्तर कुंजी अगले 1-2 दिनों में लाइव हो जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read BSSC CGL Recruitment 2025: बीएसएससी सीजीएल 4 पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों को अपना रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। इससे वे अपने दिए गए उत्तरों की तुलना कर अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई डिस्क्रेपेंसी पाई जाती है, तो ऑब्जेक्शन विंडो खुलने पर उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये फीस के साथ आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
अगली खबर
]उत्तराखंड सीएम धामी ने बांटे 1,456 नियुक्ति पत्र, बोले- पिछले 4 साल में 26,500 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नकल विरोधी सख्त कानून लागू किए, जिसके परिणामस्वरूप बनी पारदर्शी व्यवस्था में आज योग्य अभ्यर्थियों को एक साथ तीन-चार स्थानों पर चयन का मौका मिल रहा है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल