SSC CGL answer key 2024 Objection: एसएससी सीजीएल आंसर-की आब्जेक्शन सुविधा 8 अक्टूबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | October 4, 2024 | 09:48 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.5 अंक आवंटित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की सुविधा को 8 अक्टूबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती दे सकते हैं।
इससे पहले आयोग ने 3 अक्टूबर को एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2024 जारी की है। एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सर्वर पर भारी लोड के कारण, सिस्टम का प्रतिक्रिया समय थोड़ा लंबा हो जाता है। इसलिए आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम समय सीमा को 8 अक्टूबर तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले, अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक थी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 100 रुपये के आपत्ति शुल्क का भुगतान करके चुनौती दे सकते हैं।
SSC CGL Answer Key 2024 Objection: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें और यूजरनेम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें •
- अब उत्तर कुंजी चुनौती पर क्लिक करें।
- चुनौती प्रणाली के लिए बटन पर क्लिक करें।
- प्रश्न आईडी का चयन करके प्रश्नों को चुनौती दें और दस्तावेज अपलोड करें।
- अब, भुगतान लिंक पर क्लिक करें और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- अब चुनौतियों की समीक्षा करें और सबमिट करें।
SSC CGL Answer Key Tier 1: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए सामान्य उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 30%, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25% और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% निर्धारित हैं।
SSC CGL Answer Key Tier 1: परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा 9 से 26 सितंबर, 2024 तक देश भर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन जैसे विषय शामिल थे। प्रत्येक अनुभाग में 25 प्रश्न थे, प्रत्येक के लिए कुल 50 अंक थे। अंग्रेजी समझ सेक्शन को छोड़कर, प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल