Santosh Kumar | June 25, 2025 | 04:51 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2025 रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जीपैट 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना जीपैट रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। जीपैट रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक या डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
GPAT 2027: Syllabus | Formula Sheet
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2025 की परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 जून थी। अब उम्मीदवारों की आपत्तियों के समाधान के बाद रिजल्ट जारी किया गया है।
जीपैट 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) शामिल हैं। इसके साथ ही कटऑफ अंक और मेरिट सूची भी प्रकाशित की गई है।
जीपीएटी परिणाम 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। एनबीई द्वारा जारी यह परिणाम अंतिम है और इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर के एम. फार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा। इसी स्कोर के आधार पर एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
नीचे दी गई तालिका में जीपैट 2025 श्रेणीवार कट-ऑफ पर्सेंटाइल, स्कोर और रैंक का डेटा दिया गया है-
| श्रेणी | कट-ऑफ पर्सेंटाइल | कट-ऑफ स्कोर | कट-ऑफ जीपैट 2025 रैंक |
|---|---|---|---|
यूआर | 96.2390225 | 216 | 1820 |
यूआर-पीडबल्यूबीडी | 63.1199355 | 95 | 17766 |
ईडबल्यूएस | 90.9465021 | 172 | 4328 |
ईडबल्यूएस-पीडबल्यूबीडी | 48.3369395 | 77 | 24371 |
ओबीसी | 90.2231556 | 168 | 4648 |
ओबीसी-पीडबल्यूबीडी | 45.1996097 | 74 | 26009 |
एससी | 76.4456323 | 119 | 11127 |
Also readGPAT Result 2025 (Out) Live: जीपैट रिजल्ट जारी @natboard.edu.in पर, जानें लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जीपैट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
एनबीईएमएस जीपैट रिजल्ट 2025 को लेकर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।