SSC CGL 2025 Exam: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा कल से शुरू; आयोग ने जारी की एडवाइजरी, जानें एग्जाम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | September 11, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2025 की टियर 1 परीक्षा कल, 12 सितंबर से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा 26 सितंबर 2025 तक चलेगी और इसके लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा से पहले आयोग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में छेड़छाड़ के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उनकी उम्मीदवारी रद्द करना तथा भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करना शामिल है।
एसएससी ने एडवाइजरी में कहा है कि आयोग कदाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। सीबीई में नकल करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, इसलिए आयोग ने इन्हें रोकने के लिए एडवाइजरी में कई उपाय बताए हैं।
SSC CGL 2025 Exam: उम्मीदवारों के लिए सलाह
उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी प्रश्नों को एक साथ हल करने के इरादे से उत्तरों को रफ पेपर पर न लिखें। इस तरह के व्यवहार को सिस्टम "फास्ट आंसरिंग" के रूप में पहचान लेगा और इसे कदाचार माना जाएगा।
परीक्षा के दौरान किसी और से बात न करें और न ही दूसरे के कंप्यूटर में झांकें। आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक न करें; विभिन्न चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। आयोग ने एसएससी सीजीएल एडमिट 2025 पहले ही जारी कर दिया है।
SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल एग्जाम गाइडलाइंस
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- निर्धारित समय से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे, देर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा की प्रत्येक पाली 60 मिनट की होगी।
- एडमिट कार्ड के साथ आधार, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसी कोई फोटो पहचान पत्र लाएं।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर या अध्ययन सामग्री लाना सख्त वर्जित है।
- सादे कपड़े पहनें और कोविड दिशानिर्देशों (यदि लागू हो) का पालन करें।
- सीबीई परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25 और 26 सितंबर को निर्धारित है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के नॉन-गजटेड पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
अगली खबर
]SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, 12 सितंबर से एक शिफ्ट में एग्जाम
उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय एसएससी पोर्टल पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग