SSC CGL 2025 Exam Postponed: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा स्थगित, अब सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी
Abhay Pratap Singh | August 8, 2025 | 11:01 PM IST | 2 mins read
एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय 2025 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाली थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 8 अगस्त को लगभग 28 लाख उम्मीदवारों के लिए 13 अगस्त से होने वाली एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय 2025 (SSC CGL 2025) परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, अब एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा सितंबर 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होगी।
आयोग ने कहा कि, सीजीएलई और अन्य सभी बाद की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पहले, एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा पहले 13 से 30 अगस्त तक आयोजित की होनी थी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को यह भी आश्वासन दिया है कि चयन पद/चरण XIII परीक्षा में प्रश्नों के संबंध में सभी चुनौती प्रक्रिया इस परीक्षा के समापन के बाद शुरू की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग ने परीक्षा मंच और संचालन संबंधी तत्परता का गहन मूल्यांकन करने का भी निर्णय लिया है। इसे देखते हुए, 13 अगस्त 2025 से होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE), 2025 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।”
Also read SSC CHT Exam City 2025: एसएससी सीएचटी सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 12 अगस्त को
एसएससी की नवीनतम अधिसूचना में कहा गया कि, “आयोग ने यह भी घोषणा की कि वह 29 अगस्त को 55,000 उम्मीदवारों के लिए एक नई एसएससी चयन पोस्ट चरण 13 परीक्षा आयोजित करेगा, जिनके परीक्षा डेटा तकनीकी समस्या के कारण मेल नहीं खा रहे थे।”
आगे कहा कि, एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 की परीक्षा 2 अगस्त को तीन पालियों में लगभग 8,000 उम्मीदवारों ने दी थी। आयोग ने परीक्षा के लॉग का विश्लेषण करने पर पाया कि आंकड़ों में खामियां थीं।
सत्र 2025 की विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की अवधि के दौरान एसएससी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सुविधा को एडिट के लिए बंद कर दिया गया था। भविष्य के आवेदनों के लिए 14 अगस्त 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक ओटीआर संपादन सुविधा एक बार फिर उपलब्ध होगी।
आयोग ने आगे कहा कि, बाद की परीक्षाओं के लिए आवेदन सितंबर 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवारों को उपरोक्त अवधि के बाद ओटीआर संपादित करने की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र