SRMJEEE 2027 Registration: एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन बीटेक प्रवेश के लिए शुरू, दो चरणों में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 05:55 PM IST | 2 mins read
एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन 2027 फेज-1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2027 निर्धारित की गई है, जबकि फेज-2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तिथि 4 जून, 2027 है।
नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (SRMJEEE) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट applications.srmist.edu.in/btech के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SRMJEEE 2027 Registration Last Date: शुल्क और लास्ट डेट
एसआरएमजेईईई 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। एसआरएमजेईईई रजिस्ट्रेशन 2027 फेज-1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2027 निर्धारित की गई है, जबकि फेज-2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तिथि 4 जून, 2027 है। प्रत्येक चरण के लिए एसआरएम जेईईई रजिस्ट्रेशन फीस 1,400 रुपये है।
SRMJEEE 2027 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
- कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
- फिजिक्स, मैथ और केमिस्ट्री/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस/ इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/ बॉटनी या जूलॉजी में न्यूनतम 60% अंक हो।
- बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बीटेक प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट के पास तय सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में कम से कम 60% अंक होने चाहिए, जिसमें PCM, PMB, PCB या बॉटनी या जूलॉजी से जुड़े कॉम्बिनेशन शामिल हैं।
आवेदक की आयु 31 जुलाई, 2027 तक यानी कक्षा 12 पास करने वाले साल में कम से कम 16 साल और 6 महीने होनी चाहिए। जिन छात्रों का कक्षा 12 में मैथ्स मेजर सब्जेक्ट के बिना कुछ प्रोग्राम में एडमिशन होता है, उन्हें बीटेक के पहले साल में चार क्रेडिट का एक्स्ट्रा मैथ्स कोर्स पूरा करना होगा।
SRMJEEE 2027 Application Process: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसआरएमजेईईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट applications.srmist.edu.in पर जाएं।
- SRMJEEE 2027 एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
एक से अधिक बार परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार प्रत्येक फेज के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अलग से भर सकते है। SRMJEEE 2027 परीक्षा का पहला चरण 17 और 18 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 19 और 20 जून, 2027 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]CDAC C-CAT 2027: सीडैक सी-कैट रजिस्ट्रेशन cdac.in पर 25 नवंबर से शुरू होगी, पात्रता और शुल्क जानें
सी-डैक के 900 घंटे के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को अब एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित 40 क्रेडिट वाले 1200 घंटे के स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के रूप में मान्यता दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार