SPPU UG PG Admission 2024: एसपीपीयू यूजी-पीजी प्रवेश पंजीकरण की आज लास्ट डेट, unipune.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 11:54 AM IST | 2 mins read
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
नई दिल्ली : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) की तरफ से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और एकीकृत कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 मई को समाप्त हो जाएगी। एसपीपीयू एडमिशन के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Savitribai Phule Pune University Entrance Exam 2024: परीक्षा तिथि
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा क्रमशः 13 जून और 14 से 16 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एसपीपीयू एडमिट कार्ड ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा।
SPPU Admission 2024 Date: आवेदन शुल्क
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 400 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जो छात्र कई कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जाएगा।
Also read NEET PG 2024 Form Correction: नीट पीजी आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 16 मई तक मौका
Savitribai Phule Pune University 2024: परीक्षा पैटर्न
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी, जिसमें खंड ए (जनरल नॉलेज, योग्यता, तर्क) 20 अंक और खंड बी (विषय-विशिष्ट प्रश्न) 80 अंक के होंगे। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी जबकि पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 14 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।
SPPU 2024: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाएं।
- अब 'पंजीकरण' टैब पर जाएं और एक अकाउंट बनाएं।
- पोर्टल पर लॉगिन करें और वांछित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]JEECUP 2024 Exam Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित; आवेदन का आज आखिरी दिन
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 10 मई को बंद होने जा रही है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र