Special Capacity Building Course: खेल कोटे से भर्ती होने वाले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कोर्स शुरू, करें आवेदन
Press Trust of India | September 10, 2025 | 05:44 PM IST | 1 min read
स्पेशल कैपेसिटी बिल्डिंग कोर्स के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धी करियर समाप्त होने के बाद भी खेलों से जुड़े रहने के उद्देश्य के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में खेल कोटे से भर्ती होने वाले एथलीटों को पटियाला के एनआईएस में दो साल के ‘स्पेशल कैपेसिटी बिल्डिंग कोर्स’ की पेशकश की जाएगी। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य इन विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग की योग्यता दिलाना है।
यह पाठ्यक्रम 27 अक्टूबर से शुरू होगा और nsnis.org पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। यह पहल खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उद्देश्य के तहत की है कि भारत के खिलाड़ी अपने प्रतिस्पर्धी करियर के समाप्त होने के बाद भी देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय रूप से शामिल रहें।
खेल मंत्रालय के एक नोट में कहा गया है, ‘‘सभी चार लेवल को पूरा करने पर कोचिंग में डिप्लोमा समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा।’’ यह पाठ्यक्रम कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें इसे दो साल के भीतर पूरा करा होगा। इस पाठ्यक्रम में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, जूडो, हॉकी और कुश्ती शामिल होंगे।
पटियाला का नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) पहले से ही 26 स्पर्धाओं में कोचिंग में एक प्रतिष्ठित डिप्लोमा प्रदान करता है लेकिन यह पाठ्यक्रम उस मॉड्यूल से अलग है क्योंकि इसका उद्देश्य उन खिलाड़ियों को फिर से एकत्रित करना है जो सरकारी विभागों में कार्यरत हैं और जिनका खेलों से संपर्क खत्म हो चुका है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार