SNAP 2025: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा तिथि जारी, एमबीए प्रवेश के लिए 20 नवंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 12:49 PM IST | 1 min read
स्नैप 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, पहला टेस्ट 6 दिसंबर को, दूसरा टेस्ट 14 दिसंबर को और तीसरा टेस्ट 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी (SIU) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (SNAP 2025) के लिए परीक्षा तिथियों और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.snaptest.org पर जाकर स्नैप 2025 के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अधिकतम तीन बार परीक्षा देने की अनुमति होगी। एसआईयू द्वारा देश भर के 79 शहरों में तीन दिनों में सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन किया जाएगा। एसएनएपी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन 17 सिम्बायोसिस संस्थानों में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार स्नैप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है। एक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 2,250 रुपये है तथा प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 1,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Symbiosis National Aptitude Test 2025: परीक्षा कार्यक्रम
सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की स्नैप प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्ण आवेदन और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है:
| स्नैप 2025 शेड्यूल | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 नवंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 1 एडमिट कार्ड | 28 नवंबर, 2025 |
|
स्नैप टेस्ट 1 परीक्षा तिथि
|
6 दिसंबर, 2025 |
|
स्नैप टेस्ट 2 एडमिट कार्ड
|
8 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 2 परीक्षा तिथि | 14 दिसंबर, 2025 |
|
स्नैप टेस्ट 3 एडमिट कार्ड
|
15 दिसंबर, 2025 |
|
स्नैप टेस्ट 3 परीक्षा तिथि
|
20 दिसंबर, 2025 |
|
स्नैप2025 रिजल्ट
|
9 जनवरी, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा