Santosh Kumar | December 3, 2024 | 02:53 PM IST | 1 min read
SLAT Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Prepare smarter for SLAT with free mock tests based on the latest exam pattern. Improve speed, accuracy, and confidence with detailed solutions and performance analysis.
Try Now
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (SLAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएलएटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट slat-test.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 1 13 दिसंबर को और टेस्ट 2 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
New: SLAT Previous Year Question Paper PDF with Solutions
Don't Miss: Colleges in India Accepting SLAT Score | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
SLAT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यह परीक्षा पुणे, हैदराबाद, नोएडा और नागपुर में स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में प्रवेश के लिए होती है।
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इन संस्थानों में स्नातक विधि कार्यक्रमों जैसे बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीए एलएलबी या बीबीए एलएलबी में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।
एसएलएटी प्रवेश परीक्षा 2025 में लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, एनालिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और जनरल नॉलेज सेक्शन से 12-12 प्रश्न होंगे। SLAT 2025 का रिजल्ट 26 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 भारत भर के 77 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की योग्यता का व्यापक मूल्यांकन करना है। एसएलएटी 2025 में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवार को लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस लेख में भारत के टॉप एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ क्या हो सकती है, इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar