एसजीएफआई ने CBSEWSO और IBSSO से संबद्धता निलंबित की, सीबीएसई ने कहा- छात्रों की भागीदारी बनी रहेगी
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 10:23 PM IST | 1 min read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र सीबीएसई इकाई के माध्यम से एसजीएफआई कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखेंगे।
नई दिल्ली: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने 9 अगस्त, 2025 को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी (सीबीएसईडब्लूएसओ) और इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईबीएसएसओ) की संबद्धता 23 अगस्त, 2025 से निलंबित कर दी है। आधिकारिक बयान में यह घोषणा की गई, जिसमें कहा गया कि यह कदम संगठन के संविधान के प्रावधानों के तहत उठाया गया है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीबीएसईडब्ल्यूएसओ और आईबीएसएसओ को अब तक अपनी संबद्ध इकाइयों के रूप में प्राप्त सभी अधिकार और विशेषाधिकार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए गए हैं।
स्कूलों और छात्रों पर सीधा प्रभाव नहीं
हालांकि, यह भी सुनिश्चित किया गया कि इस निलंबन का स्कूलों और छात्रों पर सीधा प्रभाव न पड़े। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र सीबीएसई इकाई के माध्यम से एसजीएफआई कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखेंगे।
साथ ही, आईबी से संबद्ध स्कूलों के छात्र राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एसजीएफआई इकाइयों के माध्यम से प्रतियोगिताओं में पूर्ण रूप से भाग ले सकेंगे। इस निलंबन के कारण छात्र-एथलीट एसजीएफआई प्रतियोगिताओं से वंचित नहीं होंगे।
सीबीएसई ने इस फैसले पर कहा कि इससे छात्रों की खेल गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि यह निलंबन केवल सीबीएसईडब्ल्यूएसओ और आईबीएसएसओ तक ही सीमित है।
अब ये दोनों संगठन अगले आदेश तक एसजीएफआई के किसी भी अधिकार या विशेषाधिकार के हकदार नहीं होंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एसजीएफआई इकाइयों को इनसे किसी भी प्रकार का संपर्क न रखने का निर्देश दिया गया है।
अगली खबर
]पुणे के जिला परिषद स्कूलों के 25 छात्र नासा यात्रा पर होंगे रवाना, 50 विद्यार्थियों को इसरो भ्रमण का अवसर
भोर तहसील के पाबे गांव की निवासी 13 वर्षीय शुभ्रा रेणुसे ने उत्सुकता व्यक्त की और कहा कि वह सुनीता विलियम्स और उनकी टीम के साथ नासा के हालिया अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) मिशन के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम