SCI PA Answer Key 2025: एससीआई पर्सनल असिस्टेंट आंसर की sci.gov.in पर जारी; 9 मई तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | May 8, 2025 | 02:25 PM IST | 2 mins read
एससीआई पर्सनल असिस्टेंट आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से एससीआई पीए प्रोविजनल आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
एससीआई पर्सनल असिस्टेंट आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा सहित) 1 मई, 2025 को आयोजित की गई थी।
एससीआई पीए 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। आवश्कता होने पर कैंडिडेट 9 मई की शाम 6 बजे तक चुनौतियां उठा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट पीए आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पर्सनल असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की लिंक - https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/32912/91925/login.html
अधिसूचना में कहा गया है, “01.05.2025 को आयोजित पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण सहित) की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की जाती हैं। आपत्ति लिंक पोर्टल पर 07.05.2025 (शाम 06:00 बजे) से 09.05.2025 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध है।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उच्चतम न्यायालय में कुल 107 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 31 कोर्ट मास्टर पद, 33 पद सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और 43 पर्सनल असिस्टेंट के शामिल हैं। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एससीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SCI Personal Assistant Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पर्सनल असिस्टेंट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘नोटिस’ टैब के अंदर ‘रिक्रूटमेंट’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पर्सनल असिस्टेंट उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एससीआई पीए प्रोविजनल आंसर की जांचें।
- आवश्यकता होने पर उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 17 जून से एग्जाम, जानें शेड्यूल
परीक्षा में शामिल होने वाले छत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। छात्र एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल इस लेख में भी आगे देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार