Abhay Pratap Singh | May 8, 2025 | 04:59 PM IST | 2 mins read
पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक हुई थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा जल्द ही पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए विद्यार्थी बोर्ड की घोषणा के बाद पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2025 और पंजाब बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और नाम जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 17 अप्रैल तक हुई थी।
नीचे दी गई सारणी में पिछले 5 वर्षों में पंजाब बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि जांच सकते हैं:
| वर्ष | पीएसईबी 10वीं रिजल्ट तिथियां | पीएसईबी 12वीं रिजल्ट तिथियां |
|---|---|---|
| 2024 | 18 अप्रैल, 2024 | 30 अप्रैल, 2024 |
| 2023 | 26 मई, 2023 | 24 मई, 2023 |
| 2022 | 5 जुलाई, 2022 | 28 जून, 2022 |
| 2021 | 18 मई, 2021 | 30 जुलाई, 2021 |
| 2020 | 29 मई, 2020 | 21 जुलाई, 2020 |
पीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के साथ ही पंजीकृत छात्रों की संख्या, उपस्थित छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। पंजाब बोर्ड पीएसईबी स्कोरकार्ड 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक, योग्यता की स्थिति, विवरण शामिल होंगे।
पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं। इसके लिए, मैसेज बॉक्स में PB10(रोल नंबर) या PB12(रोल नंबर) टाइप करें और 56767650 पर भेजें दें। इसके बाद पीएसईबी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देखा। नवीनतम अपडेट के लिए पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
पंंजाब बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के चरणों की जांच नीचे कर सकते हैं: