Abhay Pratap Singh | May 6, 2025 | 09:40 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के लिए कुल 7,06,475 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) की ओर से आज यानी 6 मई को एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Latest: MP Board 12th Exam Time Table 2027 Out
New: Best Career Options after 12th | 50+ Entrance Exams after 12th
Also See: MP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एमपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और आवेदन संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी बोर्ड इंटर स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषय, रोल नंबर, प्राप्त अंक, विषय कोड, ग्रेड, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और डिवीजन जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं।
एमपीबीएसई एमपी बोर्ड क्लास 12th रिजल्ट 2025 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 74.48% दर्ज किया गया है। एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 में 492 अंक हासिल करके सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। एमपी कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2025 में कुल 159 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें 89 लड़कियां शामिल हैं।
कक्षा 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई ने कक्षा 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित सभी स्ट्रीम के छात्रों के परिणाम जारी कर दिए हैं। एमपीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
एमपी बोर्ड 12th क्लास रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी जांच सकते हैं। एमपी बोर्ड परिणाम में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक या दो विषय में फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: