यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 260 केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड हर वर्ष की तुलना में पहले नतीजे जारी कर रहा है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र परिणाम घोषित होने के बाद अपने पेपर के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।