
एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट 2024 छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू की गई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।