SBI SO Final Result 2025: एसबीआई एसओ अंतिम परिणाम sbi.co.in पर जारी; आगे की प्रक्रिया और कुल रिक्तियां जानें
Abhay Pratap Singh | March 19, 2025 | 04:45 PM IST | 2 mins read
एसबीआई एसओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 के तहत असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) का परिणाम घोषित कर दिया है। एसबीआई एसओ भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई एसओ अंतिम परिणाम 2025 और अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
एसबीआई एसओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई एसओ फाइनल रिजल्ट 2025 पीडीएफ में कंडक्टिंग अथॉरिटी का नाम, पद का नाम, प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
एसबीआई एसओ परिणाम आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) के लिए चयन प्रोविजनल है और निम्नलिखित के अधीन है - 1) हमारे विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/एससीओ/2024-25/15 दिनांक 14.09.2024 में निर्धारित पात्रता मानदंड/शर्तों की पूर्ति 2) पंजीकरण के समय उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता।”
एसबीआई एसओ 2025 भर्ती के माध्यम से कुल 785 सहायक प्रबंधक (सिस्टम) के पदों को भरा जाएगा। एसबीआई एसओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में ऑलाइन परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम चयन, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में प्रदर्शन के आधार पर होता है। साक्षात्कार और ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।
SBI SO Final Result 2025 for Assistant Manager: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एसबीआई एसओ फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘करियर्स’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ‘एसबीआई एसओ रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसमें अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल