SBI Clerk Prelims Exam Analysis 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस, सभी शिफ्ट का कठिनाई स्तर जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 06:31 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 22 फरवरी को चार पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 1 घंटे थी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आज यानी 22 फरवरी को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2025 का आयोजन चार शिफ्ट में किया गया। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 60 मिनट निर्धारित थी। इस साल एसबीआई क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 27 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी जैसे विषय शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल कैंडिडेट को जूनियर एसोसिएट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के कठिनाई स्तर के बारे में जानकारी के लिए एसबीआई क्लर्क पेपर एनालिसिस की जांच कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क 2025 भर्ती परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक श्रेणी-वार और अनुभाग-वार कटऑफ अंक प्राप्त करना होगा।
SBI Clerk Shift 1 Exam Analysis 2025: फरवरी 22 शिफ्ट 1 एनालिसिस
एसबीआई क्लर्क परीक्षा प्रतिदिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित की गई। एसबीआई क्लर्क 22 फरवरी शिफ्ट 1 एनालिसिस के अनुसार, शिफ्ट 1 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। संख्यात्मक योग्यता अनुभाग थोड़ा समय लेने वाला था। सभी विषय का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम लेवर का रहा।
Also read SBI PO 2025 Exam Date: एसबीआई पीओ एग्जाम डेट घोषित, 8, 16 और 24 मार्च को होगी प्रारंभिक परीक्षा
SBI Clerk Shift 2 Exam Analysis 2025: फरवरी 22 शिफ्ट 2 एनालिसिस
एसबीआई क्लर्क 2025 शिफ्ट 2 परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। एसबीआई क्लर्क शिफ्ट 2 एनालिसिस के अनुसार, शिफ्ट 2 का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम था। शिफ्ट 1 की तुलना में रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन थोड़ा मुश्किल था। SBI क्लर्क शिफ्ट 2 परीक्षा में, संख्यात्मक योग्यता सेक्शन मध्यम स्तर का था, जबकि अंग्रेजी और रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन आसान से मध्यम स्तर के थे।
SBI Clerk Shift 3 Exam Analysis 2025: फरवरी 22 शिफ्ट 3 एनालिसिस
एसबीआई क्लर्क 2025 शिफ्ट 3 परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई। एसबीआई क्लर्क शिफ्ट 3 एनालिसिस के अनुसार, शिफ्ट 3 का समग्र कठिनाई स्तर आसान था। अन्य शिफ्ट की तुलना में संख्यात्मक योग्यता अनुभाग थोड़ा कठिन था। SBI क्लर्क शिफ्ट 3 परीक्षा में, संख्यात्मक योग्यता अनुभाग आसान स्तर का था, जबकि अंग्रेजी और तर्क क्षमता अनुभाग आसान से मध्यम स्तर के थे।
SBI Clerk Shift 4 Exam Analysis 2025: फरवरी 22 शिफ्ट 4 एनालिसिस
एसबीआई क्लर्क 2025 शिफ्ट 4 परीक्षा दोपहर 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। एसबीआई क्लर्क शिफ्ट 4 एनालिसिस के अनुसार, शिफ्ट 3 का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम था। अन्य शिफ्ट की तुलना में संख्यात्मक योग्यता अनुभाग थोड़ा कठिन था। SBI क्लर्क शिफ्ट 3 परीक्षा में, संख्यात्मक योग्यता अनुभाग आसान स्तर का था, जबकि अंग्रेजी और तर्क क्षमता अनुभाग आसान से मध्यम स्तर के थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल