SAU Admission 2024: एसएयू में यूजी, पीजी समेत अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 11:44 AM IST | 2 mins read
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में गैर-सार्क देशों के छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा। एसएयू प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बैचलर्स (यूजी), मास्टर्स (पीजी), इंटीग्रेटेड मास्टर्स, एमटेक और पीएचडी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार एसएयू प्रवेश 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sau.int पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एसएयू एडमिशन प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी गई है। इससे पहले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल और 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई थी। एसएयू द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 फरवरी 2024 से शुरू की गई है।
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 20 और 21 अप्रैल को साउथ एशिया में बनाए गए एग्जाम सेंटर्स पर किया जाएगा। एसएयू एंट्रेंस एग्जाम सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित होगी। एसएयू प्रोग्राम इकोनॉमिक्स, बायोटक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन्स, लीगल स्टडीज, मैथमेटिक्स और समाजशास्त्र में पेश किए जाएंगे।
बताया गया कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र एक से अधिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते है। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को एक अलग आवेदन भरना होगा। सूचना में आगे कहा गया कि एसएयू प्रवेश परीक्षा में सार्क देशों के बाहर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए एसएयू एंट्रेंस एग्जाम एक अनिवार्य परीक्षा है। हालाँकि, बीटेक, एमटेक, इंटीग्रेटेड और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवार सीधा प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विशिष्ट श्रेणियों के छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं से छूट देते हुए सीधे प्रवेश मोड लागू किया है।
नोटिस में कहा गया कि पीएचडी अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें प्रवेश परीक्षा में छूट दी गई है। ऐसे उम्मीदवार डायरेक्ट मोड से आवेदन करने के अलावा प्रवेश परीक्षा भी दे सकते हैं।
एसएयू के कंप्यूटर साइंस विभाग ने इस शैक्षणिक सत्र से बीटेक, डुअल डिग्री (बीटेक + एमटेक), एमटेक एंड इंटीग्रेटेड एमएससी + एमटेक नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। आवेदन करने वाले छात्र अधिक जानकारी के लिए एसएयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]CUET UG 2024 Exam: सीयूईटी यूजी 2024 करेक्शन विंडो आज होगी बंद, जानें प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच