सपा ने प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
Santosh Kumar | July 21, 2026 | 09:42 AM IST | 1 min read
बयान के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) की लखनऊ शहर और जिला इकाइयों के पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल के पास एकत्र हुए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रश्न पत्र लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर प्रश्न पत्र लीक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया।
बयान के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) की लखनऊ शहर और जिला इकाइयों के पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल के पास एकत्र हुए।
बयान में बताया गया कि इसके बाद वे पार्टी के झंडे और बैनर लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर बढ़े।
सपा के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पर धरना दिया और केंद्र सरकार पर ''अलोकतांत्रिक'' तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाकर हिरासत में लिया और बसों के जरिए 'इको गार्डन' ले गई। सपा ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने 'इको गार्डन' में भी प्रदर्शन जारी रखा और विद्यार्थियों के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।
अगली खबर
]NEET OMR Sheet Controversy: एनटीए ने ओएमआर शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, रिजल्ट में कोई गलती नहीं
एनटीए ने कहा कि घोषित परिणामों में अब तक कोई गलती साबित नहीं हुई है। एजेंसी ने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज या छेड़छाड़ की गई ओएमआर शीट पेश करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ उम्मीदवारी रद्द करने, परीक्षा से प्रतिबंधित करने सहित आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल