Sainik School 2025: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का कल 2 शिफ्ट में आयोजन, जानें टाइमिंग, परीक्षा दिशानिर्देश
Santosh Kumar | April 4, 2025 | 04:32 PM IST | 2 mins read
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 5 अप्रैल को कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 आयोजित करेगी। एआईएसएसईई 2025 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/AISSEE के माध्यम से सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के दौरान एनटीए के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई)-2025 एनटीए द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी। कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Sainik School 2025: प्रवेश पत्र अनिवार्य दस्तावेज
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने होंगे। हालाँकि, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम अंक सीमा नहीं है।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
Sainik School Exam Pattern: कक्षा 6 के लिए परीक्षा पैटर्न
छात्र नीचे कक्षा 6 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-
|
क्रम |
विषय |
प्रश्नों की संख्या और अंक/प्रश्न |
कुल अंक |
अवधि (मिनट) |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
गणित |
50 x 3 |
150 |
60 |
|
2 |
जीके (एससी व एसएसटी) |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
2 |
भाषा |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
4 |
बौद्धिकता |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
|
कुल |
125 प्रश्न |
300 |
150 |
Sainik School Entrance Exam: कक्षा 9 के लिए परीक्षा पैटर्न
छात्र नीचे कक्षा 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-
|
क्रम |
विषय |
प्रश्नों की संख्या और अंक/प्रश्न |
कुल अंक |
अवधि (मिनट) |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
गणित |
50 x 4 |
200 |
60 |
|
2 |
अंग्रेजी |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
3 |
बौद्धिकता |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
4 |
सामान्य विज्ञान |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
5 |
सामाजिक अध्ययन |
25 x 2 |
50 |
30 |
|
|
कुल |
150 प्रश्न |
400 |
180 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल