Sainik School Admission Test: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, 23 जनवरी तक करें आवेदन
Santosh Kumar | January 13, 2025 | 06:03 PM IST | 2 mins read
एनटीए एआईएसएसईई 2025 पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवार 24 जनवरी, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2025 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 23 जनवरी शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ के जरिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का फॉर्म भर सकते हैं।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य, ओबीसी (एनसीएल)/रक्षा/पूर्व सैनिक श्रेणी के छात्रों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के छात्रों को 650 रुपये का भुगतान करना होगा।
AISSEE 2025: एआईएसएसईई एप्लीकेशन करेक्शन डेट
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवार 24 जनवरी, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए सुधार विंडो 26 से 28 जनवरी तक खुली रहेगी।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा देश भर के 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटीए जल्द ही एआईएसएसईई 2025 परीक्षा तिथि जारी करेगा।
Sainik School Admission: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पात्रता
कक्षा 6 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए प्रवेश केवल कक्षा VI में खुला है।
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा VIII उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा 9 में छात्राओं का प्रवेश सीटों की उपलब्धता के अधीन है।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए जारी ब्रोशर देख सकते हैं।
अगली खबर
]NTA NEET UG 2025: नीट यूजी अधिसूचना, आवेदन पत्र neet.nta.nic.in पर जल्द, सिलेबस जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट 2025 अधिसूचना जारी होने के बाद देख सकेंगे। नीट अधिसूचना 2025 में परीक्षा का पूरा विवरण होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार