Trusted Source Image

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान के 5 विद्युत निगमों में भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त तक बढ़ी

Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 04:47 PM IST | 1 min read

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर एकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट, कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती राजस्थान की 5 प्रमुख बिजली कंपनियों के लिए की जा रही है।

अभ्यर्थी संबंधित विद्युत निगमों और ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थी संबंधित विद्युत निगमों और ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांचों बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर होने वाली संयुक्त भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 31 अगस्त 2026 तक संबंधित बिजली कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में दो अलग-अलग भर्तियों के जरिए कुल 2,005 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एक नोटिफिकेशन जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों के लिए है, जबकि दूसरा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल विभागों में जूनियर इंजीनियर-I के पदों के लिए है।

RVUNL Recruitment 2026: आयु सीमा

जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर-I के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। ऊपरी आयु सीमा पद और विद्युत कंपनी के अनुसार भिन्न-भिन्न है। आरक्षित श्रेणियां निर्धारित आयु छूट के लिए पात्र हैं।

RVUNL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य)
1,000 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, सहरिया
500 रुपये

RVUNL Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

राजस्थान विद्युत निगम भर्ती की 2,005 रिक्तियों में से 1,136 पद जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए हैं। शेष 869 पद जूनियर इंजीनियर-1 के लिए हैं। इंजीनियरिंग रिक्तियों में शामिल हैं-

  1. जूनियर इंजीनियर-I इलेक्ट्रिकल - 727 पद
  2. जूनियर इंजीनियर-1 मैकेनिकल - 110 पद
  3. जूनियर इंजीनियर-1 सिविल - 32 पद।

Also read RPSC APO City Slip 2026: राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 30 अगस्त को एडमिट कार्ड

इन पांच बिजली कंपनियों में होंगी भर्तियां

  1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN)
  2. राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN)
  3. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN)
  4. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN)
  5. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVN)

RVUNL Recruitment 2026: वेतनमान

विवरण
वेतनमान
पद का नाम
जूनियर इंजीनियर (JE)
पे लेवल
पे लेवल 10
मासिक मूल वेतन
33,800 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications