Trusted Source Image

UPSSSC Stenographer 2024 Skill Test Admit Card: यूपी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | August 26, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2024 मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही कौशल परीक्षा चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

यूपी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का  आयोजन 5 सितंबर से किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 5 सितंबर से किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के तहत आशुलिपिक (Stenographer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित स्किल टेस्ट चरण के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2024 मेन्स एग्जाम में सफल 18556 उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “टंकण परीक्षा 5 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक प्रत्येक दिन जनपद लखनऊ के परीक्षा केंद्र Excellence Infotec, In Campus of Rajat Woman's College of Education and Management, In front of Rajat P.G. College, New Panchvati, Kamta, Ayodhya Road, Lucknow 226028 पर आयोजित की जाएगी”

Also readUPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 Objection: यूपी लोअर पीसीएस आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय, लास्ट डेट 31 अगस्त

हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग टेस्ट चरण के लिए योग्य सभी अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लिखित निर्देशों का अध्ययन करने तथा परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर टाइपिंग परीक्षा के लिए उपस्थित होने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।

UPSSSC Stenographer 2024 Skill Test Hall Ticket: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2024 स्किल टेस्ट हॉल टिकट जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/upssscadmitcard/admitCard.aspx?ID=INTRIM पर जाएं।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल लॉगिन विंडो में दर्ज करें व सबमिट करें।
  • यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2024 स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications