Saurabh Pandey | August 26, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह सूचना पर्ची उम्मीदवारों को बताती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की फिजिकल पुष्टि परीक्षा तिथि से पहले ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो।
राजस्थान लोक सेवा आयोग 30 अगस्त 2026 को एपीओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ओएमआर शीट पर 5वां विकल्प भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।