Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 04:17 PM IST | 1 min read
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर ने आज आरयूएचएस कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (RUHS CUET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com और ruhsraj.org पर जाकर आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यदि प्रवेश परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर हैं, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू करके आरयूएचएस सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, सेक्शन-वाइज अंक, समग्र रैंक, पर्सेंटाइल, प्रतिशत, योग्यता स्थिति, कट-ऑफ अंक, स्कोर और अन्य विवरण शामिल होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी।
आरयूएचएस नर्सिंग में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा राजस्थान भर में बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।