Trusted Source Image

RSSB Exam 2026: राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती लेवल 1, 2 परीक्षा कल से शुरू, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड

Saurabh Pandey | January 16, 2026 | 04:14 PM IST | 3 mins read

राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती लेवल 1, 2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, विषय ज्ञान, शिक्षणशास्त्र और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 अंक काट लिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 अंक काट लिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (सामान्य / संस्कृत शिक्षा) (लेवल-1, कक्षा 1 से 5 तक) और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-2, कक्षा 6 से 8 तक) के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

आरएसएसबी प्राइमरी विद्यालय शिक्षक लेवल 1 भर्ती परीक्षा कल 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RSSB Exam 2026: प्राथमिक विद्यालय लेवल 1, 2 का शेड्यूल

परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि
परीक्षा समय
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) (सामान्य)
17 जनवरी 2026
सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Science Maths)
18 जनवरी 2026
सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Social Study)
18 जनवरी 2026
दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (English)
19 जनवरी 2026
सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Hindi)
19 जनवरी 2026
दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) (Sanskrit)
20 जनवरी 2026
सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Sanskrit)
20 जनवरी 2026
दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक

RSSB Teacher Exam 2026: परीक्षा ड्रेस कोड

  1. राजस्थान प्राशमिक विद्यालय शिक्षक लेवल 1, 2 भर्ती परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थी पूरी/आधी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा, पैंट पहन कर आ सकते हैं।
  2. महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन की शर्ट, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंड लगा कर आएंगी।
  3. अभ्यर्थी कोट, स्वेटर, पूरी बाहों की गर्म जैकेट जिस पर मेटल एवं बड़े बटन नहीं लगे हों, उसे पहन कर आ सकते हैं। महिला परीक्षार्थियों को कांच की पतली चूड़ियां पहनकर आने की अनुमति होगी।
  4. सादा कलावा, जनेऊ, जिसमें किसी प्रकार का मेटल ना हो।
  5. परीक्षा हॉल में हवाई चप्पल, सैंडल, जूते एवं मोजे पहनकर आने की अनुमति होगी।
  6. सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुमति दी जाएगी, लेकिन कृपाण छोटी साइज की एवं कवर्ड होनी चाहिए तथा परीक्षा टेबल पर रखने की अनुमति नहीं होगी।

Also read SSC GD Constable Final Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

RSSB Teacher Exam 2026: गाइडलाइंस

  1. अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लें, जिससे कि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो।
  2. आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है, अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  3. परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच विकल्प/गोले दिए जाएंगे। पहले चार विकल्प/गोला A,B,C और D उत्तर से संबंधित तथा पांचवा विकल्प 'E' 'अनुत्तरित प्रश्न' से संबंधित होगा।
  4. अभ्यर्थी को ओएमआर उत्तर-पत्रक पर, संबंधित प्रश्न क्रमांक के लिए सही उत्तर के लिए A,B,C या D यानी पहले चार में से केवल एक विकल्प नीले बॉल पॉइन्ट पेन से गहरा कर भरना होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवा विकल्प 'E' को गहरा करना होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications