RSSB Admit Card 2025: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर और ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवंबर को होंगे जारी
Santosh Kumar | November 17, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर और ड्राइवर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने प्लाटून कमांडर और ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड 19 नवंबर को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आरएसएसबी प्लाटून कमांडर और ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर की।
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर परीक्षा 22 नवंबर को और राजस्थान ड्राइवर परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आरएसएसबी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
RSSB Admit Card 2025: एग्जाम और रिपोर्टिंग टाइम
प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में दो पेपर होंगे—पेपर 1, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। ड्राइवर भर्ती परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
RSSB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी प्लाटून कमांडर और ड्राइवर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरएसएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल