RSSB NHM Answer Key 2025: हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, साइकेट्रिक नर्स व कंपाउंडर आयुर्वेद की फाइनल आंसर की जारी
Santosh Kumar | November 14, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर भर्ती परीक्षा 5 जून को आयोजित की गई। जबकि साइकेट्रिक नर्स भर्ती परीक्षा 6 जून को आयोजित की गई, कंपाउंडर आयुर्वेद पद के लिए परीक्षा 11 जून को हुई।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) की विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसमें हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, साइकेट्रिक नर्स और कंपाउंडर आयुर्वेद जैसे पद शामिल हैं। यह आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, आरएसएसबी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर भर्ती परीक्षा 5 जून को आयोजित की गई। जबकि साइकेट्रिक नर्स भर्ती परीक्षा 6 जून को आयोजित की गई, कंपाउंडर आयुर्वेद पद के लिए परीक्षा 11 जून को हुई।
RSSB NHM Answer Key 2025: फाइनल आंसर की विवरण
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर प्रोविजनल आंसर-की में कुल 8 प्रश्नों पर 8 आपत्तियां प्राप्त हुईं। विशेषज्ञों द्वारा इन आपत्तियों का निराकरण किया गया तथा उनकी राय के आधार पर अंतिम आंसर-की तथा परीक्षा परिणाम तैयार किया गया।
साइकेट्रिक नर्स परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर 2 प्रश्नों से संबंधित 2 आपत्तियां प्राप्त हुईं। विषय विशेषज्ञों ने इन आपत्तियों का समाधान किया और उनकी राय के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार किए गए।
कंपाउंडर आयुर्वेद की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर कुल 19 प्रश्नों पर 37 आपत्तियां प्राप्त हुईं। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया गया तथा उनकी राय के आधार पर अंतिम आंसर-की तथा परीक्षा परिणाम तैयार किया गया।
Rajasthan Final Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरएसएसबी एनएचएम आंसर की पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी एनएचएम आंसर की संबंधित लिंक को ओपन करें।
- आरएसएसबी एनएचएम उत्तर कुंजी की जांच करें।
- अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
आरएसएसबी द्वारा जल्द ही हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, साइकेट्रिक नर्स और कंपाउंडर आयुर्वेद भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
अगली खबर
]RSSB Result 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी से पहले जारी हो सकते हैं वीडीओ, पटवारी भर्ती के नतीजे, जानें लेटेस्ट अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड इस बात का प्रयास कर रहा है कि इसमें पद खराब नहीं हो, इसलिए वीडीओ, पटवारी और लाइब्रेरियन भर्तियों के परिणाम आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड भर्ती के परिणामों से पहले जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार