Trusted Source Image

RSSB Jail Prahari Scrutiny Form: आरएसएसबी जेल प्रहरी स्क्रूटनी फॉर्म 5 फरवरी को होगा जारी, जानें लास्ट डेट

Santosh Kumar | February 3, 2026 | 10:59 AM IST | 1 min read

आरएसएसबी ने 30 जनवरी को पीईटी/पीएसटी के बाद नतीजे घोषित किए, जिसमें डीवी के लिए 2,764 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

आरएसएसबी जेल प्रहरी स्क्रूटनी फॉर्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी जेल प्रहरी स्क्रूटनी फॉर्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: आरएसएसबी जेल प्रहरी भर्ती 2024 का स्क्रूटनी फॉर्म 5 फरवरी को जारी किया जाएगा। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 30 जनवरी, 2026 को पीईटी/पीएसटी के बाद प्रोविजनल नतीजे घोषित किए, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 2,764 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। अब उम्मीदवारों को ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा, जो 5 से 11 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा।

आरएसएसबी ने राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 में कुल 968 पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

आरएसएसबी जेल प्रहरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन-कम-स्क्रूटनी फॉर्म भरें।

Also readRSSB Jail Prahari Result 2024: आरएसएसबी जेल प्रहरी पीईटी, पीएसटी रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

इसके बाद विस्तृत ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विस्तृत शेड्यूल और गाइडलाइंस संबंधित जेल विभाग द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।

स्क्रूटनी फॉर्म में गलत जानकारी देने या परीक्षा के दौरान गलत तरीकों का इस्तेमाल करने पर उम्मीदवारों को किसी भी स्टेज पर सिलेक्शन प्रोसेस से डिसक्वालिफाई किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications