RSSB Forester 2026 PST: आरएसएसबी फॉरेस्टर फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जारी, 1413 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट

Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 06:29 PM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को आरएसएसबी फॉरेस्टर पीईटी सेंटर पर सत्यापन के लिए मूल फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रवेश पत्र लाना होगा।

आरएसएसबी फॉरेस्टर पीईटी/पीएसटी 2026 कुल सात संभाग में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल (RSSB) ने आज वनपाल (Forester) सीधी भर्ती 2026 के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरएसएसबी फॉरेस्टर पीएसटी 2026 शेड्यूल के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 26 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक दिवस में सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा।

पद चाल परीक्षण प्रत्येक पीईटी तिथि से एक दिन पहले सुबह 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। आरएसएसबी फॉरेस्टर फिजिकल टेस्ट शेड्यूल 2026 पीडीएफ में संभाग का नाम, जिला, अभ्यर्थियों की संख्या, चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और पद चाल टेस्ट व फिजिकल टेस्ट के लिए निर्धारित तिथि, समय व स्थान जांच सकते हैं।

राजस्थान वनपाल शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए कुल 1413 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी/ पीएसटी के लिए सफल उम्मीदवारों को रोल नंबर के साथ अंकित संभाग मुख्यालय में निर्धारित तिथि व समय और परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा। इसमें शामिल नहीं होने अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also read RSSB Conductor 2024 DV: आरएसएसबी कंडक्टर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, आवश्यक दस्तावेज और निर्देश जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “पीईटी और पीएसटी परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है। इस टेस्ट में सफल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, फिजिकल टेस्ट में भाग नहीं लेने वाले कैंडिडेट की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।” अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए मूल फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। पदचाल के लिए जूते आदि की व्यवस्था अभ्यर्थी को स्वयं करनी होगी। निर्धारित समय के बाद उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को पदचाल में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

RSSB Forester Physical Test Schedule 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी फॉरेस्टर फिजिकल टेस्ट 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले, rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘फॉरेस्टर 2026 : फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल के बारे में ऑफिस ऑर्डर’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें और फिजिकल टेस्ट तिथि जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]