आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) और नॉन-CET दोनों परीक्षाएं शामिल हैं। कुछ परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है और नई भर्ती परीक्षाएं जोड़ी गई हैं।
Abhay Pratap Singh | March 7, 2025 | 02:52 PM IST
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज यानी 7 मार्च को संशोधित आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। संशोधित परीक्षा कैलेंडर पटवारी, टेक्नीशियनल, डीईओ और सीएचओ सहित अन्य परीक्षा तिथियों के लिए जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षाओं और आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए अपडेट परीक्षा कार्यक्रम और अस्थायी परिणाम तिथियां जारी कर दी गई हैं। यदि किसी परीक्षा में आवेदकों की संख्या कम होती है तो एग्जाम मोड, ऑफलाइन से ऑनलाइन/सीबीटी किया जा सकता है।”
अपडेट आरएसएसबी परीक्षा कैंलेंडर 2025-26 के अनुसार, स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (टाइपिंग टेस्ट) 19 मार्च, 20 को होगी। जेल गार्ड सीधी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल, पटवारी परीक्षा 11 मई, जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 18 मई, 2025 को होगी।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं:
परीक्षा कैलेंडर में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) और नॉन-CET दोनों परीक्षाएं शामिल हैं। कुछ परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है और नई भर्ती परीक्षाएं जोड़ी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
---|---|---|
1 | लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड- II भर्ती परीक्षा 2024 | 19-20 मार्च 2025 |
2 | जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2024 | 12 अप्रैल 2025 |
3 | पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 | 11 मई 2025 |
4 | जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 | 18 मई 2025 |
5 | ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 2 जून 2025 |
6 | सामाजिक कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 2 जून 2025 |
7 | अस्पताल प्रशासक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 3 जून 2025 |
8 | वरिष्ठ परामर्शदाता (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 3 जून 2025 |
9 | डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 4 जून 2025 |
10 | फार्मा सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 5 जून 2025 |
11 | महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 5 जून 2025 |
12 | सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 6 जून 2025 |
13 | नर्स (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 6 जून 2025 |
14 | पब्लिक हेल्थ केयर नर्स (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 8 जून 2025 |
15 | नर्सिंग ट्रेनर (संविदा) भर्ती परीक्षा 2025 | 8 जून 2025 |