RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती अधिसूचना जारी, कल से शुरू होंगे आवेदन, कुल वैकेंसी 2020
Santosh Kumar | February 21, 2025 | 12:14 PM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (आरएसएमएसएसबी) ने पटवारी भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान पटवारी 2025 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी पटवारी 2025 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 22 फरवरी, 2025 से शुरू होगी।
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी एनसीएल, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये है। फॉर्म में सुधार के लिए 300 रुपये का सुधार शुल्क लिया जाएगा।
RSMSSB Patwari Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास नाइलिट ओ लेवल, कोपा, डिग्री या डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन/RS-CIT/इंजीनियरिंग) होना जरूरी है। योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।
Rajasthan Patwari Exam Date: लिखित परीक्षा 11 मई को
राजस्थान पटवारी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 लिखित परीक्षा 11 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पटवारी भर्ती परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
पटवारी भर्ती आवेदन में कुछ बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर दक्षता के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थी फोटो अपलोड करते समय उसमें छेड़छाड़ या संपादन न करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार